Saturday, 17 July 2021

महर्षि घोर जी


ghorrishi-and-saubhari-ji

घोर ऋषि ब्रह्माजी के पौत्र व अंगिरा जी के पुत्र थे । वेदों और पुराणों में इनका वंश विवरण मिलता है । घोर ऋषि जी के पुत्र कण्व ऋषि थे।  कण्वऋषि से एक पुत्र हुए जिनका नाम ब्रह्मर्षि सौभरि जी हैं जिनकी वंशावली ” आदिगौड़ अहिवासी ब्राह्मण/सौभरेय ब्राह्मण” कहलाती है जो कि यमुना नदी के किनारे अहिवास क्षेत्र, गांव सुनरख वृन्दावन( मथुरा) व आसपास के क्षेत्रों में इनका निवास है । श्रीकृष्ण के बडे भाई की “दाऊजी की नगरी” में इनके वंशज ही “दाऊमठ” के सेवायत हैं जिन्हें पंडा कहा जाता है । इसके अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में भी ये ब्राह्मण अच्छी संख्या में हैं ।
विष्णु पुराण व श्रीमद् भागवतपुराण इनके उल्लेख मिलता है ।

 घोर ऋषि भी संदीपनि मुनि की तरह श्रीकृष्ण के गुरु रहे हैं । इनमें भी अंगिरा ऋषि की तरह अग्नि जैसा तेज था । इनको इनके पिता के नाम की वजह से “घोर आंगिरस” की संज्ञा दी गयी । छांदोग्य उपनिषद के एक अवतरण में ऋषि घोर महर्षि अंगिरस व भगवान कृष्ण का वर्णन मिलता है ।
 महर्षि घोर ने उनको दान, अहिंसा, पवित्रता, सत्य आदि गुणों की शिक्षा दी । घोर अंगिरस ने देवकी पुत्र कृष्ण को जो उपदेश दिया था वही उपदेश कृष्ण गीता में अर्जुन को देते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण 70 साल की उम्र में घोर अंगिरस ऋषि के आश्रम में एकान्त में वैराग्यपूर्ण जीवन जीने के लिए ठहरे थे। उपनिषदों के गहन अध्ययन एवं विरक्तता से सामर्थ्य एवं तेजस्विता बढ़ती है। श्रीकृष्ण ने 13 वर्ष विरक्तता में बिताये थे ऐसी कथा छांदोग्य उपनिषद में आती है।

🔹घोर ऋषि' और श्रीकृष्ण के समय का अंतर (कल्प भेद)

समय और युगों का चक्र बहुत विशाल है, इसलिए घोर ऋषि और श्री कृष्ण के संबंध को समझने के लिए हमें 'कल्प चक्र' और 'पुनरावृत्ति' के विज्ञान को समझना होगा:

अब सवाल उठता है कि अगर महर्षि सौभरि सत्ययुग में थे और उनके दादा घोर ऋषि थे, तो घोर ऋषि द्वापर युग में श्री कृष्ण के गुरु कैसे हो सकते हैं? इसके दो मुख्य कारण शास्त्रों में मिलते हैं:
• महान ऋषियों की दीर्घायु और कल्प-प्रकट्य: सनातन धर्म में सप्तर्षि और अंगिरा वंश के ऋषि 'दीर्घजीवी' या कल्पजीवी माने जाते हैं। वे अपनी योगशक्ति से युगों-युगों तक जीवित रह सकते हैं या अलग-अलग युगों में पुनः प्रकट हो सकते हैं।

• युग चक्र की आवृत्ति (Time Loop): जैसा कि हमने पहले चर्चा की, सत्ययुग, त्रेता, द्वापर और कलि का चक्र हर महायुग में बार-बार दोहराया जाता है। वर्तमान में 28वाँ महायुग चल रहा है। शास्त्रों में कई कथाएँ 'कल्प भेद' (पिछले युग चक्रों) की होती हैं। हो सकता है कि जिस चक्र में घोर ऋषि ने श्रीकृष्ण को उपदेश दिया, वह चक्र और सौभरि जी का चक्र अलग-अलग समय की गणनाओं से जुड़ा हो।

संक्षेप में: भगवान कृष्ण द्वापर युग के अंत में थे (कलियुग में नहीं) और घोर ऋषि जैसे दिव्य त्रिकालदर्शी महात्मा समय की सीमाओं से परे जाकर अलग-अलग युगों में अपनी भूमिका निभाते हैं।





20190419_132705_rmedited.jpg

साभार: पंडित ओमन सौभरि भुर्रक, गाँव-भरनाकलां, गोवर्धन, मथुरा(उत्तर प्रदेश) ।

संबंधित लिंक...

No comments:

Post a Comment